फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sub Registrar Office opens in Dwarahat

द्वाराहाट तहसील में खुला सब रजिस्ट्रार कार्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sub Registrar Office opens in Dwarahat
द्वाराहाट में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक मदन बिष्ट। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के नागरिकों को अब भूमि की रजिस्ट्री के लिए रानीखेत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। द्वाराहाट में सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू हो गया है। शनिवार को उद्घाटन करते हुए विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि द्वाराहाट, चौखुटिया, जालली, बग्वालीपोखर सहित दूर दराज के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यालय में पहले और तीसरे शनिवार को रजिस्ट्री संबंधित कार्य होंगे। विधायक ने कहा कि शीघ्र ही यहां आधार कार्ड बनाने का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। उन्होंने नगर सहित क्षेत्र की पेयजल समस्या के निदान का पूर्ण आश्वासन दिया। इधर, विधायक ने तहसील में फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने सभी का आभार जताया। वहां पर तहसीलदार लीना धामी, बीडीओ संतोष जेठी, ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, कंचन साह, विनोद जोशी, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार आदि थे। संचालन नारायण रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed