{"_id":"6488d34949119b2d1c069e91","slug":"sub-jail-haldwani-product-prisoner-ready-haldwani-news-c-8-1-hld1023-166770-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: फोन से देंगे डिमांड, जेल से कैदी बनाकर देंगे उत्पाद... जानें किस तरह का सामान किया जा रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: फोन से देंगे डिमांड, जेल से कैदी बनाकर देंगे उत्पाद... जानें किस तरह का सामान किया जा रहा तैयार
Wed, 14 Jun 2023 04:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:16 PM IST
सार
सरकार जेलों को हिमाचल की तर्ज पर विकसित करना चाहती है। इसके लिए जेलों में कारागार श्रम स्वायत्त समिति खोली जा रही हैं। इन समितियों को सरकार फंड भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही समितियां कारोबार करने के लिए बैंकों से लोन भी ले सकेंगी।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपकारागार हल्द्वानी के बंदी और कैदियों की ओर से तैयार उत्पाद आप भी खरीद सकते हैं। जेल प्रशासन की पहल पर बंदी और कैदियों ने गमला स्टैंड, ड्रेस, बैग, गौरैया का घोंसला, लकड़ी के मंदिर बनाने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही जेल प्रशासन फोन से डिमांड लेकर डिलीवरी शुरू कर देगा।
विज्ञापन
हिमाचल की जेल में बंद कैदी कई उत्पाद बना रहे हैं। ये उत्पाद सस्ते होने के कारण इसकी बाजार में बहुत डिमांड है। इससे जेल मुनाफे में जा रही हैं और कैदियों को भी फायदा हो रहा है। सरकार जेलों को हिमाचल की तर्ज पर विकसित करना चाहती है। इसके लिए जेलों में कारागार श्रम स्वायत्त समिति खोली जा रही हैं। इन समितियों को सरकार फंड भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही समितियां कारोबार करने के लिए बैंकों से लोन भी ले सकेंगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी उपकारागार में भी समिति का गठन कर लिया गया है। खास बात यह है कि बंदी भी इस समिति का हिस्सा होंगे। मिनी इंडस्ट्री को फौरी मदद के तौर पर सरकार ने एक करोड़ रुपये देने का वादा भी कर दिया है। फिलहाल, राज्य के कारागारों ने अपने स्तर पर इंडस्ट्री को विकसित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कैदी ये उत्पाद कर रहे तैयार
हल्द्वानी उपकारागार के बंदी और कैदी इन दिनों लकड़ी के मंदिर, लकड़ी से बने गौरैया के घर, लड़की का चम्मच स्टैंड और गमलों के स्टैंड भी तैयार कर रहे हैं। स्टैंड बनाने के कार्य में तेजी के लिए जेल प्रशासन मशीन भी खरीदेगा। इन दोनों कामों के लिए फिलहाल उप कारागार में 10 कैदी हैं जो जेल में सजा काट रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया अखंड भारत और सनातन धर्म की रक्षा का सूत्र, कहीं ये खास बातें
जेल परिसर में बने पार्क में उत्पादों का होगा प्रस्तुतिकरण
हल्द्वानी। जेल प्रशासन परिसर में एक पार्क विकसित कर रहा है। इस पार्क में कैदियों की ओर से बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर जेल प्रशासन का नंबर, उत्पादों की दर आदि भी प्रदर्शित होगी जिससे कोई भी उत्पादों की खरीदारी के लिए फोन से ऑर्डर दे सके।