{"_id":"69373bb4470946608e07ecfc","slug":"students-will-get-one-more-chance-to-apply-for-scholarship-haldwani-news-c-337-1-ha11018-128012-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रवृत्ति आवेदन का एक मौका और मिलेगा विद्यार्थियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रवृत्ति आवेदन का एक मौका और मिलेगा विद्यार्थियों को
Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति योजना के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा है। बीते वित्तीय वर्ष में पूरे प्रदेश भर से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने योजना के तहत आवेदन किया। तकरीबन 33 हजार से अधिक बच्चे अब भी वेटिंग लिस्ट में हैं। इस बीच 30 नवंबर तक लगभग एक लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार प्री-मैट्रिक, प्री-मैट्रिक दिव्यांग, पोस्ट मैट्रिक फॉर एससी और पोस्ट मैट्रिक ओबीसी वर्गों के लिए छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 99 हजार से अधिक आवेदन हु्ए हैं। कई विद्यार्थी फॉर्म भरने से रह गए। इनकी ओर से फॉर्म भरने की लगातार मांग की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता को देखते निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी ने छात्रवृत्ति योजना में अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए शासन को पत्राचार किया है। उन्होंने कहा बच्चों को आवेदन का एक और मौका दिया जा रहा है, जिससे कोई छात्र छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से वंचित न रह जाए।
अब तक हुए आवेदन की स्थिति
छात्रवृत्ति - पाठ्यक्रम - आवेदन
प्री मैट्रिक - कक्षा 1 से 8 - 37555
पीएम यशस्वी प्री मैट्रिक - नौ से दस - 3146
प्री मैट्रिक दिव्यांग - एक से आठ - 04
प्री मैट्रिक एससी - 9 से 10 - 14387
पोस्ट मैट्रिक एससी - 9 से 10 - 35250
पोस्ट मैट्रिक ओबीसी - 9 से 10 -8742