फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students' protest demanding INC recognition.

Nainital News: आईएनसी मान्यता की मांग के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students' protest demanding INC recognition.
किच्छा में एसडीएम कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना देते सूरजमल कॉलेज के विद्यार्थी
किच्छा। भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) की मान्यता के लिए सोमवार को सूरजमल विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग और जीएनएम विद्यार्थियों ने नगर में जुलूस निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। विद्यार्थियों ने एसडीएम गौरव पांडेय को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई और अपना शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन कई महीनों से आईएनसी मान्यता को लेकर उन्हें केवल आश्वासन दे रहा है लेकिन अब तक कोई स्पष्ट और लिखित निर्णय नहीं दिया गया। इससे उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और 17 फरवरी व 18 जून को हुए समझौतों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने यह भी मांग की कि कोर्स पूरा होने की निर्धारित अवधि में आईएनसी से मान्य डिग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य सुरक्षित रह सके। एसडीएम गौरव पांडेय ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में गुलाल सिंह, नाजिम, प्रकाश, अभिषेक, सबा, अब्बास, रजत गंगवार, सचिन, अमन समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed