{"_id":"f94ce7b1e9d5f1ac9864ddca5375d255","slug":"students-of-khurpatal-marie-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्पाताल की छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्पाताल की छात्राओं ने मारी बाजी
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन पब्लिक स्कूल मेें शनिवार को छठी स्व. चंद्र लाल साह स्मृति अंतर विद्यालयी ऐपण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 6 स्कूलों के 30 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की ट्राफी पर जीजीआईसी खुर्पाताल की छात्राओं ने लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मंजू साह व पारंपरिक लोक चित्रकार बृजमोहन जोशी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ चंद्र लाल साह मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र लाल साह ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने लक्ष्मी चौकी, नाता, धूली अर्घ्य चौकी, जनेऊ समेत कई चौकियां बनायी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीजीआईसी खुर्पाताल की अंकिता भंडारी ने पहला, एशडेल नैनीताल की मीना ने दूसरा तथा खुर्पाताल की मधु आर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। खुर्पाताल की रजनी कनवाल, जीजीआईसी नैनीताल की चंचल चौहान, एशडेल की पूजा आर्या ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह के अलावा एक हजार, आठ सौ व छ सौ रुपया जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में हर एक को 300-300 रूपये की नगद धनराशि भी दी गई। निर्णायक मंजू साह व बृजमोहन जोशी थे।
संचालन नेहा साह ने किया। इस मौके पर आयोजक सचिव आलोक साह, राखी साह, महेश लाल साह, बीना साह, किरन जोशी, मनीष कुमार, नरेंद्र, नानू, सुरेंद्र लाल साह आदि मौजूद थे।