{"_id":"6961debda45c42814405bff1","slug":"students-held-a-procession-demanding-that-the-murderers-be-given-the-death-penalty-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता भंडारी हत्याकांड : छात्र-छात्राओं ने निकाला जुलूस, हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता भंडारी हत्याकांड : छात्र-छात्राओं ने निकाला जुलूस, हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की
Sat, 10 Jan 2026 10:38 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:38 AM IST
सार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर छात्रों ने एमबीपीजी कॉलेज से मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने और वीवीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की।
विज्ञापन
रामनगर के ग्राम मालधन में जुलूस निकालती महिलाए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग लेकर छात्र और छात्राएं मैदान में उतर गई हैं। शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज गेट से छात्र-छात्राओं ने विशाल जुलूस निकाला और अंकिता के हत्यारों को फांसी देने, वीवीआईपी का नाम उजागर करने सहित अन्य मांग उठाई।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर कॉलेज गेट पर एकत्र छात्र-छात्राओं ने हाथों में पंफ्लेट और बैनर लेकर मार्च निकाला। छात्र-छात्राओं ने कहा कि अंकिता को अभी तक न्याय नहीं मिलना हमारे सिस्टम की कमजोरी को प्रदर्शित करता है। आखिर वह कौन वीवीआईपी है जिसका नाम बार बार आ रहा है। इसका सरकार खुलासा क्यों नहीं कर रही। छात्रों ने कहा कि दोषियों को जब तक फांसी की सजा नहीं होगी अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन