{"_id":"6519db9ef7cf3781cf0294c8","slug":"students-clash-over-supremacy-four-people-injured-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-196-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चुनावी वर्चस्व को लेकर छात्र भिड़े, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चुनावी वर्चस्व को लेकर छात्र भिड़े, चार लोग घायल
Mon, 02 Oct 2023 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्र।
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट ही गई जिसमें दोनों ओर से कुछ युवक घायल हो गए। एक गुट के छात्रसंघ उपाध्यक्ष और उप सचिव, दूसरी ओर से ललित सुयाल और संजय टाकुली घायल बताए जा रहे हैं। ललित सुयाल और देवेंद्र नैनवाल अस्पताल में भर्ती है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम निवासी ललित सुयाल पुत्र धरम सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि शनिवार देर रात सिंघल फार्म हल्दूचौड़ मार्ग पर भगत दरियाल निवासी विकासपुरी बिंदुखत्ता ने अपने साथी देवेंद्र सिंह नैनवाल निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, सतीश सनवाल निवासी गंगापुर कवडबाल हल्दूचौड़ और दो तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन रोका। विरोध करने पर उन्होंने गालीगलौज करते हुए पीट दिया और सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया।
इधर, छात्र संघ उपाध्यक्ष भगत सिंह ने भी कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल दानू और अन्य करीब छह युवकों ने वर्तमान उपसचिव देवेंद्र नैनवाल और उपाध्यक्ष भगत सिंह को पीटकर जख्मी कर दिया जो कि आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्रों की धरपकड़ के लिए टीम गठित करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने भगत सिंह धरियाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 324, 504 और 506 के तहत कुशल जेठा, संजय टाकुली, कमल दानू और ललित सुयाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ और घट सकती हैं। दूसरी तहरीर के आधार पर पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है।
मामले में पुलिस जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी