फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students burnt effigy of VC

छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Students burnt effigy of VC
रामनगर (नैनीताल)। अभाविप ने डिग्री कॉलेज में कुमाऊं विवि के कुलपति का पुतला फूंककर धरना प्रदर्शन किया। शीघ्र ही मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के इशांत चौधरी ने कहा कि कुमाऊं विवि की ओर से परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गई थी, लेकिन विवि की वेबसाइट में गड़बड़ी है, जिसके चलते विद्यार्थी ऑनलाइन फीस नहीं भर पा रहे हैं। 23 फरवरी तक परीक्षा फीस के साथ-साथ छात्र छात्राओं के लिए लेट फीस 500 रुपये कर दी है। वहीं 24 फरवरी से लेट फीस 2,000 रुपये हो जाएगी।, जबकि एग्जामिनेशन फीस 570 रुपये है। कहा कि ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी कैसे इतनी फीस भर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को डिग्री कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में मनीष, आशु मेहरा, तानिया निषाद, शुभम सैनी, चित्रेश त्रिपाठी, किशन ठाकुर, अंश चौहान, मनदीप सिंह, गौरव, अमित, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed