{"_id":"60f731b58ebc3e6d687046cf","slug":"student-who-went-to-bathe-with-friends-drowned-in-the-pond-ramnagar-news-hld431856893","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र तालाब में डूबा
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के थारी गांव निवासी सातवीं का छात्र दो दोस्तों के साथ मंगलवार को गांव के पास ही तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया। छात्र के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने काफी खोजबीन की। वहीं, शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान रोक दिया। बताया कि अब बुधवार को छात्र की तलाश की जाएगी।
थारी गांव निवासी पुष्पा बिष्ट पत्नी स्व. पदम सिंह बिष्ट का 12 वर्षीय बेटा करूणेश बिष्ट दो साथियों के साथ दोपहर में तालाब में नहाने गया था। अचानक करूणेश तालाब में डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबे बालक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुुलाया। काफी खोजबीन के बाद भी करूणेश का पता नहीं चला। शाम होने के कारण एसडीआरएफ टीम ने बताया कि अब बुधवार को बालक की तलाश की जाएगी।
दोस्तों ने बचाने की कोशिश की
पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि छात्र को उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूबता ही चला गया। तालाब से उसके दोनों दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ के जवानों ने भी छात्र की काफी खोजबीन की लेकिन उन्हें शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह ने बताया कि करूणेश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे के डूबने से मां पुष्पा बिष्ट का रो-रोकर बुरा हाल है।