फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union elections... two factions clashed at midnight; kicks and punches were freely exchanged.

Nainital News: छात्रसंघ चुनाव... आधी रात को दो गुट भिड़े, जमकर लात-घूसे चले

Thu, 01 Oct 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 01 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Student union elections... two factions clashed at midnight; kicks and punches were freely exchanged.
नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद छात्रों में कानून का खौफ नजर नहीं आया। मंगलवार को डीएसबी परिसर में मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद देर रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। मामले में पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होने तक माहौल शांतिपूर्ण रहा। चुनाव के बाद किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विजेता प्रत्याशी को अपने वाहन से घर पहुंचाया। इसके बाद देर रात डीएसए मैदान के पास छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। उनमें कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई और छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाए। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। बुधवार को दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मारपीट के मामले में प्रियांशु मर्दान, जतिन चौटाला और नमन सहदेव के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। तीनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed