फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union elections: show of strength in nominations

छात्रसंघ चुनाव: नामांकन में दिखा शक्ति प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Student union elections: show of strength in nominations
चुनाव जीतने के लिए देवताओं का सहारा: हल्द्वानी में एनएसयूआई के प्रत्याशी सूरज भट्ट के नामांकन जु
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। सुबह 11 से 3 बजे तक 72 छात्र-छात्राओं ने 11 पदों पर नामांकन पत्र भरे। नामांकन कराने आए प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ कॉलेज गेट तक पहुंचे। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कौशल बिरखानी और एनएसयूआई से प्रत्याशी सूरज भट्ट, निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया और अरहम रजा अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन कराने आए। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ अनुमोदक और प्रस्तावक को ही कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। छात्रों के साथ छात्राओं ने भी जुलूस में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छोलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थक नाचते देखे गए।
विज्ञापन

इनसेट
छात्रा उपाध्यक्ष के लिए एक नामांकन
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा उपाध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन भरा गया। इस पर गीता कुंवर भावुक हो गईं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनकी निर्विरोध जीत तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जारी होगी अंतिम सूची
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सीएस नेगी ने बताया कि नामांकन के बाद बृहस्पतिवार को 10 से 12 बजे तक नाम वापसी होगी। दिन में 1 से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वैधता की जांच और शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
इनसेट
एमबीपीजी में इन्होंने कराया नामांकन
अध्यक्ष- सूूरज भट्ट, रश्मि लमगड़िया, कौशल बिरखानी, अरहम रजा।
उपाध्यक्ष - अमित पंत, गौरव सम्मल, संस्कार।
उपाध्यक्ष (छात्रा)- गीता कुंवर।
सचिव- निहित नेगी, जीवन चंद्र जोशी।
संयुक्त सचिव- चंद्रेेश बजेठा, सौरभ कुमार।
कोषाध्यक्ष- करन सिंह बिष्ट, ऋतिक साहू, अभिषक सैनी।
सांस्कृतिक सचिव- प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह सम्मल।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- गौरव मठपाल, चिराग सिंह सम्मल।
कला संकाय प्रतिनिधि- 25
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि- 17
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- 12
इनसेट
महिला डिग्री कॉलेज में आमने-सामने की टक्कर
इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नात्कोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला और नामांकन कराया। अध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
अध्यक्ष- शिवानी काकी, रिंकी।
उपाध्यक्ष-आयुषी सिंह, वैष्णवी।
सचिव- हरि प्रिया राणा, अंजलि।
संयुक्त सचिव- पूजा बिष्ट, उमरा सैफी।
कोषाध्यक्ष- बबीता पिमोली, सुनैना कार्की।
सांस्कृतिक सचिव- रिंकी बिष्ट, कविता परगाई।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- आकांक्षा बगडवाल, भावना कांडपाल।
कला संकाया प्रतिनिधि- 2
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि- 2
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- 1
कोट
नामांकन शांति पूर्वक संपन्न हुआ। किसी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ अनुमोदक और प्रस्तावक को ही कॉलेज परिसर के भीतर आने की अनुमति प्रदान की गई।

-डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी।

हल्द्वानी में एमबी महा विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया के

हल्द्वानी में एमबी महा विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया के

हल्द्वानी एमबी महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव में नामांकन के दौरान निकली एबीवीपी प्रत्याशी

हल्द्वानी एमबी महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव में नामांकन के दौरान निकली एबीवीपी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed