{"_id":"63a34c42699fd55cfd35e307","slug":"student-union-election-mind-of-supporters-changing-every-moment-in-mbpg-haldwani-news-hld486087931","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: एमबीपीजी में पल-पल बदल रहा समर्थकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: एमबीपीजी में पल-पल बदल रहा समर्थकों का मन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज मेें छात्रसंघ चुनाव के बीच समर्थकों का मन पल-पल बदल रहा है। एबीवीपी की कार्यकर्ता रहीं रश्मि लमगड़िया अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता सूरज भट्ट एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के दावेदार संजय जोशी का टिकट कटने के बाद उनका मन अब बदल गया है। संजय बुधवार को नामांकन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया के समर्थन में उतर आए हैं जबकि पूर्व में वह सूरज भट्ट को समर्थन कर रहे थे। इनके समर्थकों का मन भी पल-पल बदल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए संगठनों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। संजय ने कहा कि वह रश्मि को समर्थन दे रहे हैं। रश्मि उनकी छोटी बहन जैसी है।
2019 में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारा था मैदान
एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष-2019 के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल धामी ने जीत दर्ज की थी। इस बार अध्यक्ष पद के लिए महिला प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। बुधवार को उन्होंने नामांकन कराया। उनके समर्थन में एमबीपीजी के पूर्व के कई छात्रसंघ पदाधिकारी भी देखे गए।