फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union election date announced, candidates engaged in campaigning

Nainital News: छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित, प्रचार में जुटे प्रत्याशी

Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Student union election date announced, candidates engaged in campaigning
रामनगर। कुमाऊं विवि में चुनाव के लिए 27 सितंबर की तिथि जारी होते ही रामनगर में छात्र-छात्राओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की ओर दीपक रावत का नाम घोषित कर दिया गया है, जबकि एबीवीपी ओर से अध्यक्ष प्रत्याशी के नाम पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

रामनगर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सभी पदों को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। एनएसयूआई ने एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र दीपक रावत को अध्यक्ष, सचिव पद के लिए विजय बिष्ट को अपना उम्मीदवार बनाया है। एबीवीपी की ओर से किशन ठाकुर और नितेश शर्मा अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रौतेला ने बताया कि एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के चयन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन बैठक में कोई निर्णय नहीं निकला। रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने बताया कि 23 सितंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू किया जाएगा। 24 सितंबर को नामांकन व 25 सितंबर को नाम वापसी की जाएगी। 26 सितंबर को छात्रों की आम सभा के बाद 27 सितंबर को चुनाव के लिए मतदान व मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed