फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student's responsibility to safeguard the school: Cantuara

विद्यार्थियों की सुरक्षा का दायित्व विद्यालय प्रबंधन का : कैंत्यूरा

Fri, 28 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।  Updated Fri, 28 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Student's responsibility to safeguard the school: Cantuara
Student in School - फोटो : Amar Ujala

महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने कहा है कि सरकारी और प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से शिकायत समाधान पेटियां रखें। उन्होंने कहा कि पेटिका में आने वाली समस्याओं का हल स्कूल स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा का दायित्व विद्यालय प्रबंधन का होगा। कैंत्यूरा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएं और उनके बाहर सीसीटीवी कैमरे भी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
विज्ञापन


कैंत्यूरा जिला सभागार में अधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों-प्रबंधकों के साथ बैठक कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में काउंसलिंग सेल के साथ ही यौन शोषण निरोधक समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैतिक शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया जाए। स्कूलों में पंपलेट और विडियो क्लीपिंग द्वारा महिला उत्पीड़न रोकने और उससे निपटने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए। स्कूलों में शिशु कल्याण समिति का गठन किया जाए और अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठकें अनिवार्य और नियमित रूप से कराई जाएं।

उन्होंने पुलिस व चिकित्सा अधिकारियों को पीड़िता के उपचार और एफआईआर मानवीय  दृष्टि से प्राथमिकता से कराने को कहा। स्कूल प्रबंधकों से विद्यालयों में कर्मचारी रखने से पूर्व उनका सत्यापन कराने, उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी लेने, स्कूल में बच्चों के वाहनों व मोबाइल लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, बच्चों के व्यवहार में आ रहे परिवर्तन व अन्य घटनाओं की सूचना अभिभावकों को अनिवार्य रूप से देने के भी निर्देश दिए।

कहा कि शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें। किसी भी घटना की सूचना के साथ ही सुझाव भी आयोग के नंबर 0135-2775817 या मेल पर दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण भी आयोग के माध्यम से दिया जा रहा है।

एएसपी हरीश चंद्र सती ने कहा कि तेजी से समाजिक परिवर्तन हो रहा है इसलिए स्कूल प्रबंधन के साथ ही अभिभावकों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। संचालन आयोग की सचिव रविंद्री मंद्रवाल ने किया।


बैठक में महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट, एडीएम बीएल फिरमाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीके टम्टा, सीईओ आरएल आर्य, डीईओ एचएल गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, प्रोवेजन अधिकारी अंजना गुप्ता, सभी बीईओ और राजकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed