फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student reception

छात्रसंघ अभिनंदन समारोह

Thu, 17 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 17 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student reception

पीएनजी पीजी कालेज में छात्रसंघ अभिनंदन समारोह के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर कर किया।

विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता नैनवाल ने ‘होंठों पर ऐसी बात दबा से चली आइग़ीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं राधा कृष्ण रूपी छात्रों ने मनमोहक, आकर्षक नृत्य पेश कर दर्शकों को दांतो तले अंगुली चबाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद, संचालन हिंदी प्रवक्ता डा. जीसी पंत, पूर्व कोषाध्यक्ष छात्रसंघ सचिन कुमार पुच्ची ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद सिंह रावत, आस्थान ग्रुप के एमडी राजीव अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, पवन अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिह बिष्ट, डा. संगीता गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष हिमानी सती, सचिव दिगपाल सिंह डंगवाल, उपसचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह अधिकारी, पूर्व सचिव राहुल नेगी, दीपक चंद्रा, विवेक चौधरी, राजू रावत, सूरज प्रसाद समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ अभिनंदन कार्यक्रम के बतौर विशिष्ट अतिथि एवं आस्थान ग्रुप के एमडी राजीव अग्रवाल ने महाविद्यालय के अनुरोध पर बाइक पार्किंग की मरम्मत कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार से ही बाइक पार्किंग के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में 10 मेधावी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने की बात कही।


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने कहा कि उन्हें छात्रों ने दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें निर्माणाधीन आडिटोरियम हाल का नामकरण स्व. रोहित पांडे के नाम करने, पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया जल्द मांगो से सीएम को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद कोई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed