{"_id":"590257214f1c1b9a19c0c295","slug":"student-leader-has-done-the-first-exam-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली परीक्षा में ही छात्र नेता ने कर दिया बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली परीक्षा में ही छात्र नेता ने कर दिया बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
छात्र और पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के पहले दिन एक छात्र नेता ने एमबीपीजी कॉलेज में बखेड़ा कर दिया। एक छात्र को परीक्षा में न बैठने देने को लेकर वह ऑफिस से अन्य छात्रों के फार्म लेकर भाग गया। नहर में फेंकने या जला देने की धमकी से कॉलेज प्रशासन परेशान हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में फार्म वापस लिए गए।
एमबीपीजी कालेज में बृहस्पतिवार की सुबह सात से दस बजे तक बीकाम प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा होनी थी। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके उनियाल ने बताया कि छात्र नेता निखिल तिवारी बीकाम प्रथम वर्ष की परीक्षा में अनमोल नेगी को बैठाने के लिए दबाव बनाने लगा। अनमोल का फार्म यहां जमा नहीं हुआ था। फार्म नैनीताल में परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के पास जमा किया था। परीक्षा में बैठाने से मना करने पर निखिल ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने अन्य छात्रों के फार्म जबरन उठा लिए और फार्म नहर में फेंकने या जलाने की धमकी देने लगा। अभद्रता करते हुए कहा कि सभी छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर ले आएंगे किसी को भी परीक्षा नहीं देने देंगे। एके उनियाल के अनुसार छात्र नेता इस बात पर अड़ा था कि फार्म यहीं जमा किया है। सुबह लगभग पौने आठ बजे से शुरू हुआ हंगामा आधे घंटे तक चलता रहा। हंगामा बढ़ता देख सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
फार्म जमा करने का ठेका लेते हैं छात्रनेता
गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके उनियाल ने कहा कि नेतागिरी के चक्कर में छात्र नेता दूसरे के फार्म जमा करने का ठेका लेते हैं और उसमें व्हाइटनर लगाकर गड़बड़ी करते हैं। एक अन्य छात्र नेता ने भी फोन कर उनके पास फार्म जमा करने की बात कही। छात्र को ही नहीं पता था कि फार्म कहां जमा किया था।
विज्ञापन
छात्र नेता ने दी तहरीर
छात्र नेता निखिल तिवारी ने कोतवाली में प्रो. एके उनियाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि 26 अप्रैल 2017 को उनियाल ने फार्म जमा करवाया था जबकि एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। 27 अप्रैल को परीक्षा थी जब वह पेपर देने पहुंचा तो उनियाल ने फार्म जमा नहीं होने की बात कह कर टरका दिया। आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही की वजह से परीक्षा नहीं दे सका। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।