फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student in the Medical College of assault expelled

मारपीट में मेडिकल कालेज का छात्र निष्कासित 

Tue, 28 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में हुई मारपीट के मामले में अनुशासन समिति ने एक इंटर्नशिप करने वाले एक छात्र को हास्टल से निष्कासित कर उस पर आर्थिक दंड लगाया है। इसी प्रकार एक अन्य छात्र पर सिर्फ आर्थिक दंड लगाया गया है। निर्णय लिया गया कि रात साढ़े नौ बजे के बाद मेस बंद कर दिया जाएगा। 

सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के दो छात्रों संदीप और पवन के बीच शनिवार को मेस और हास्टल में मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए सोमवार को कालेज के अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रभारी प्राचार्य के अलावा समिति के सदस्य डॉ. जीएस तितियाल, डॉ. आरजी नौटियाल, डॉ. गीता जैन, नवीन थपलियाल शामिल रहे। अनुशासन समिति ने दोनों छात्रों से पूछताछ के बाद संदीप को हास्टल से निष्कासित कर आर्थिक दंड लगाया। वहीं विवाद में आए अन्य छात्र कुलदीप यादव पर सिर्फ आर्थिक दंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने विवाद की पड़ताल करने के बाद रात में साढ़े नौ बजे के बाद मेस बंद करने का निर्णय लिया। अर्थात मेस में साढ़े नौ बजे तक ही छात्रों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। अनुशासन तोड़ने के मामले में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। अनुशासन समिति के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद हास्टल के अन्य छात्र सहम गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed