फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student got poisoned after failing in high school

हाईस्कूल में फेल होने पर नाबालिग छात्रा ने गटका जहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student got poisoned after failing in high school
हल्द्वानी/कालाढूंगी। दसवीं की परीक्षा में फेल होने पर एक नाबालिग छात्रा ने कीटनाशक गटक कर खुदकुशी की कोशिश की। छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। डाक्टरों के अनुसार फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान की बेटी का बुधवार को दसवीं का रिजल्ट आना था। दोपहर को किसान अपने जानवरों को चारा पानी दे रहे थे और उनकी नाबालिग बेटी घर पर ही रिजल्ट का इंतजार कर रही थी। रिजल्ट निकलने पर किशोरी को पता चला कि वह हाईस्कूल में फेल हो गई। इससे दुखी किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। किशोरी की तबियत बिगड़ने पर पिता उसे कोटाबाग स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से डाक्टरों ने हल्द्वानी के अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी को रामपुर रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रबंधक निदेशक और वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल ने बताया फिलहाल किशोरी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

मां की मौत से सदमे में थी किशोरी
हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या की कोशिश करने वाली किशोरी की मां का आठ माह पहले कैंसर के कारण देहांत हो गया था। इसके चलते किशोरी तनाव में थी और हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी भी ठीक से नहीं कर पाई थी। किशोरी अपने पिता की अकेली संतान है। पिछले वर्ष भी किशोरी का परीक्षाफल खराब होने के कारण वह दसवीं में फेल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed