{"_id":"6aef6e841b2a91e5030875f0","slug":"student-goes-missing-from-naina-peak-hill-nainital-news-c-238-1-shld1023-132243-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैना पीक की पहाड़ी से लापता हुआ छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैना पीक की पहाड़ी से लापता हुआ छात्र
Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया बिहार निवासी छात्र नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। ट्रैकिंग से लौटते समय अचानक उसके लापता होेने पर दोस्तों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल और वन विभाग की टीमें जंगल में पहुंची। रातभर चले सर्च ऑपरेशन और 24 घंटे की मशक्कत के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घने जंगल और दुर्गम रास्तों के बीच छात्र की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्नव सिंह भीमताल स्थित एक कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार को उसके गांव के तीन दोस्त आलोक राज, ओम जी और ऐश्वर्य राज उससे मिलने पहुंचे। चारों दोस्त हल्द्वानी में ठहरने के बाद नैनीताल घूमने आए।
दोपहर करीब दो बजे चारों नैना पीक की ट्रैकिंग पर निकल गए। दोस्तों के अनुसार शाम करीब चार बजे वापसी के दौरान अर्नव कुछ दूरी पर पीछे रह गया। कुछ देर बाद जब वह उन्हें नहीं मिला तो उन्होंने जंगल में आवाज लगाकर उसकी तलाश शुरू की। राहगीरों से पूछताछ और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस और अन्य विभागों की टीमों ने शुक्रवार देर रात तक जंगल में गश्त की। शनिवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक भी सफलता नहीं मिली।
कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि लापता छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके दोस्तों से पूछताछ की गई है और उनकी मदद से विभागीय टीमें जंगल में लगातार तलाश कर रही हैं।
- छात्र के अपने तीन दोस्तों के साथ जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस समेत सभी बचाव दल खोजबीन में लगे है। अब तक किसी भी तरह की कोई तहरीर या मौखिक शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। सर्च अभियान जारी है। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल