{"_id":"57f01ec84f1c1bb61b57437e","slug":"student-elections-three-candidates-have-already-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव से पहले ही हो गए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव से पहले ही हो गए फेल
नवीन सक्सेना
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव से पहले ही तीन प्रत्याशी फेल हो गए हैं। इसमें उपाध्यक्ष पद के दो एवं सचिव पद का एक प्रत्याशी शामिल है। ये तीनों प्रत्याशी डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन के छात्र हैं।
इधर, चुनाव से पहले ही परीक्षा में फेल होने से तीनों प्रत्याशी शनिवार को कालेज के चक्कर काटते रहे। लेकिन महाराजा अग्रसेन जयंती पर एमबी कालेज और कुमाऊं विश्वविद्यालय में अवकाश होने के कारण उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन संभल और वतन शुक्ला तथा सचिव पद पर पंकज रावत भी चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।
विज्ञापन
इन तीनों छात्रों ने डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन की परीक्षा दी थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि परीक्षा में पास हो जाएंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी किया तो तीनों छात्रों के चेहरे का रंग ही उड़ गया।
तीनों छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं। शनिवार को ये प्रत्याशी छात्र कालेज पहुंचे और रिजल्ट खराब होने को लेकर इधर उधर प्रयास करते रहे। प्रत्याशियों के रिजल्ट का मामला होने पर सहायक परीक्षा प्रभारी डा. एएस उनियाल ने डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन विभाग के प्रो. सुधीर नैनवाल को भी बुला लिया।
डा. उनियाल ने बताया कि तीनों छात्रों के 100-100 नंबर की लिखित परीक्षा में पासिंग मार्कस आने से उसमें तो पास हैं लेकिन प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट की परीक्षा में कुल 200 में से मात्र 100 अंक आने की वजह से फेल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कुमाऊं विवि के आर्डिनेंस के अनुसार डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन में कुल 500 अंकों में से 50 फीसदी अंक आने पर छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा जबकि इन छात्रों के एग्रीगेट मार्कर्स 250 से कम हैं।
विभाग के प्रो. नैनवाल ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ ही आंतरिक मार्कस भी जुड़ते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्यालय खुलने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।