{"_id":"17507b532558b0bf00c7a26c59820681","slug":"student-council-elections-will-run-in-kumaon-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद कुमाऊं में चुनाव के बाद चलाएगा आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद कुमाऊं में चुनाव के बाद चलाएगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनावों में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा सत्ता का प्रयोग कर छात्र राजनीति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री लोकेश कालाकोटी और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे विकास सिजवाली ने जगदंबानगर स्थित कार्यालय में ये आरोप पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने सवाल उठाया कि एमबीपीजी कालेज प्रशासन ने महिला डिग्री कालेज से चार मतपेटियां क्यों मंगायी। इसके बाद प्रत्याशियों के सामने चेक कराए बगैर मतपेटियों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
प्रशासन को पता था कि डिग्री कालेज में कितने छात्र मतदान करेंगे। यदि अधूरी तैयारी थी, तो क्यों घोषणा की गई कि तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के दौरान मतपेटियां मंगाना सवाल खड़ा करता है।
कांग्रेस के नेता मतगणना के दौरान अंदर क्यों खड़े थे। कालेज प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा था। यह बात सभी को पता है। कितने लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
इसकी जांच सीसी टीवी देखकर की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कुमाऊं के अन्य कालेजों में छात्रसंघ चुनाव पूरा होने के बाद विद्यार्थी परिषद सत्ता के दुुरुपयोग के सवाल को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ेगा।