फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigers are being counted in Ramnagar using Phase-4 method

Ramnagar: दस लाख तस्वीरों में छिपीं धारियां खोलेंगी बाघों के कुनबे का राज, 400 कैमरे लगाए; फेस-4 विधि से गणना

Tue, 27 May 2025 10:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अजीत प्रताप गोस्वामी, संवाद
अजीत प्रताप गोस्वामी, संवाद Updated Tue, 27 May 2025 10:38 AM IST
सार

पहली बार फेस-4 विधि से गणना के तहत एक फरवरी से रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी, कोसी, फतेहपुर, देचौरी, कोटा में बाघों की गणना का काम शुरू किया गया था। बाघों की तस्वीरें कैद करने के लिए विभाग ने प्रभाग की पांचों रेंजों पर 400 कैमरा ट्रैप लगाए थे।

विज्ञापन
Tigers are being counted in Ramnagar using Phase-4 method
बाघ।

विस्तार

रामनगर कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग में 400 कैमरा ट्रैप ने बाघों की 10 लाख से अधिक तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में छिपी बाघों के शरीर की धारियों की पहचान से हर बाघ का अलग डाटा तैयार होगा। इसी आधार पर कॉर्बेट पार्क में बाघों की संख्या का पता लगेगा।

विज्ञापन


पहली बार फेस-4 विधि से गणना के तहत एक फरवरी से रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी, कोसी, फतेहपुर, देचौरी, कोटा में बाघों की गणना का काम शुरू किया गया था। बाघों की तस्वीरें कैद करने के लिए विभाग ने प्रभाग की पांचों रेंजों के 200 प्वाइंट पर 400 कैमरा ट्रैप लगाए थे।
विज्ञापन


कैमरा ट्रैप ने इन प्वाइंट से गुजरने वाले बाघों के दाएं व बाएं दोनों ओर से तस्वीरें खींची। मार्च माह तक चले इस कार्य में एक कैमरा ट्रैप ने बाघों की 20 हजार तक तस्वीरें कैद की हैं। अब रामनगर वन प्रभाग के कंट्रोल रूम में विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और वन कर्मी 10 लाख तस्वीरों से बाघों की छंटनी का काम कर रहे हैं। इसके बाद बाघों की सही संख्या का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed