फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strike outside the checkpoint after cutting the invoice of the CPU

सीपीयू के चालान काटने पर चौकी के बाहर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Strike outside the checkpoint after cutting the invoice of the CPU
हल्दूचौड़ से सीपीयू को हटाए जाने का लेकर चौकी में धरना प्रर्दशन करते लोग। - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मां का इलाज कराकर लौट रहे स्कूटी सवार युवक का हेलमेट नहीं होने पर सीपीयू ने पुलिस चौकी के सामान पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। सीपीयू की कार्रवाई की भनक लगते ही जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने चौकी के बाहर दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद लोगों ने धरना खत्म किया। स्थानीय लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र से सीपीयू को हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूटी सवार रमेश चंद्र हल्दूचौड़ के पास एक क्लीनिक से अपनी मां का इलाज कराकर लौट रहा था। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के पास सीपीयू वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हल्दूचौड़ पुलिस के मुताबिक युवक के पास हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागज नहीं होने पर सीपीयू ने 5 हजार का चालान किया। इधर, मामले की जाकनारी मिलते ही ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक, अशोक जोशी, भास्कर भट्ट, मोटाहल्दू के व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे, योगेश जोशी, नवीन कफल्टिया, सुनील कुमार आदि ग्राीमण हल्दूचौड़ पुलिस चौकी आ धमके।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से सीपीयू को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी जगबीर सिंह ने यह मामला उनके अधिकारी क्षेत्र में नहीं आने की बात कही। इस पर ग्रामीण भड़क उठे। फिर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय ने फोन पर ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी से वार्ता की। वार्ता के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय ने बताया कि हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कमियों के कारण 5 हजार का चालान किया है। सीपीयू पूरे क्षेत्र में ड्यूटी करती रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed