{"_id":"5c632e00bdec224bc356f46a","slug":"strike-lawyer-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे वकील, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे वकील, धरना दिया
Wed, 13 Feb 2019 02:05 AM IST
Madan Singh
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Published by: Madan Singh
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
जजी कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 सूत्री मांगों को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर सिविल कोर्ट हल्द्वानी में टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी और हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। वकीलों ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य मेहरबान सिंह कोरंगा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सचिव राजन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, कोषाध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, लेखा अधिकारी अतुल पंत, विनय जोशी, तनुजा तिवारी, नीरज खेतवाल भावना तिवारी, बशीरत जहां, सुनीता भाकुनी, पूजा पाल, प्रियंका, ज्योति किरण, ज्योति सिंह और इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस रौतेला ईश्वर पांगती, डीके चंदोला, सुमित गुप्ता, संजय पांडे, अब्दुल कलाम, सुशील तिवारी, हृदयेश गुप्ता, सूरज नेगी, संजीव कपूर, दिनेश पांडे, संजय जोशी, हिमांशु, एनके जोशी, जगदीश दुम्का, सतीश आदि थे। हाईकोर्ट के दया सागर बिष्ट ने भी मांगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
ये हैं मांगें
न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ भवन, वकीलों के बैठने की व्यवस्था करने, ई लाइब्रेरी, शौचालय और कैंटीन की व्यवस्था करने, जरूरतमंद वकीलों को दस हजार रुपये प्रतिमाह (पांच वर्षों तक) देने, अधिवक्ता की असामयिक मौत होने पर परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये की व्यवस्था बीमा के तहत करने, अक्षम और वृद्ध वकीलों को पारिवारिक पेंशन देने, लोक अदालतों का कार्य अधिवक्ताओं के जिम्मे करने, वकीलों को उचित मूल्य पर भूखंड देने और सभी टिब्यूनल, कमीशन में वकीलों की बहाली।
विज्ञापन
नैनीताल में भी हड़ताल, कलक्ट्रेट पर दिया धरना
नैनीताल। जिला कोर्ट के अधिवक्ता भी मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर धरना भी दिया। इस दौरान बार अध्यक्ष ओमकार गोस्वामी, सचिव अरुण बिष्ट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, संयुक्त सचिव प्रमोद तिवारी, शशांक कुमार, कोषाध्यक्ष हितेश पाठक, बहादुर पाल, दया किशन पोखरिया आदि थे। वहीं, अधिवक्ताओं की हड़ताल को समर्थन देने के लिए मंगलवार को रामनगर टैक्स बार के पदाधिकारी भी नैनीताल पहुंचे। इस दौरान टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, संजीव अग्रवाल, फैजुल हक, फिरोज अंसारी, शोभित अग्रवाल मौजूद थे।
बार काउंसलिंग की मांगों को निरस्त करने की निंदा
रामनगर (नैनीताल)। बार एसोसिएशन ने मंगलवार को एसडीएम के माध्यम से अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सरकार को भेजा। बार के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और प्रदीप अग्रवाल के संचालन मेें आयोजित सभा के दौरान वक्ताओं ने बार काउंसलिंग की मांगों को भारत सरकार की ओर से निरस्त करने की निंदा की। इस मौके पर बालम सिंह बिष्ट, जगदीश मासीवाल, गणेश कुमार गगन, रतन सिंह चौहान, सुरेश चंद्र नैनवाल, ललित तिवारी, निसारुद्दीन, एलएम पांडे, संतोष देवरानी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन किया
नैनीताल। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सभा हाल में बैठक की, इसके बाद उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल की अध्यक्षता में हुई सभा में पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र पाल, पुष्पा जोशी, डीके शर्मा, सैय्यद नदीम मून, जेसी कर्नाटक, भुवनेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, गौरा देवी आदि ने विचार रखे। संचालन बार एसोसिएशन के उपसचिव विरेंद्र रावत ने किया। ब्यूरो