फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strict action will be taken if negligence is shown in vaccination of pregnant women: DM

गर्भवतियों के टीकाकरण में लापरवाही बरती तो होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if negligence is shown in vaccination of pregnant women: DM
भीमताल(नैनीताल)। विकास भवन भीमताल सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। डीएम ने 31 जनवरी तक विकास कार्यों में धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। डीएम ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती के टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रोस्टर तैयार कर टीकाकरण शत-प्रतिशत करने को कहा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उरेडा विभाग के अधिकारी के साथ कोई भी समकक्ष अधिकारी उपस्थित न होने पर परियोजना अधिकारी उरेडा का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को समय से चारा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

विधायक निधि कम खर्चने पर अनुरोध पत्र भेजने को कहा
डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड के ऐसे 5-5 गांवों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां जंगली-जानवरों से खेती को नुकसान होता है। इसके लिए सोलर फेंसिंग, तारबाड़ का प्रस्ताव बनाते हुए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। हल्द्वानी और नैनीताल में पेयजल लाइन के लीकेज की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। विधायक निधि के तहत कम धनराशि व्यय पर डीडीओ से विधायकों को अनुरोध पत्र जारी करते हुए प्रस्ताव प्राप्त कर जल्द ही धनराशि जारी करने को कहा। इस दौरान प्रभारी सीडीओ गोपाल गिरि गोस्वामी, डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, कमल मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed