{"_id":"5f53fd0b8ebc3e54e7049075","slug":"street-demonstration-haldwani-news-hld395927313","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी स्थित वार्ड नंबर 50 बसंत विहार में सड़क निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ने पर शनिवार को पार्षद के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सड़क खोदने के बाद काम बंद कर दिया।
सड़क पर काफी गड्ढे होने के कारण कई लोगों को चोटें आ चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का काम शुरू नहीं किया गया तो नगर निगम के आगे धरना देंगे। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद नीमा भट्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, भास्करानंद पंत, शिवेंद्र गुरुरानी, हरीश मैनाली, टीसी पांडे, दिनेश पंत, पूरन चंद्र जोशी, उमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रोजगार के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी और समाजसेवी भुवन पोखरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कैंप कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सिडकुल के औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार न देकर शासनादेश का उल्लंघन हो रहा है। इस मौके पर नीरज तिवारी, राजेंद्र खनवाल, नीरज रैकवाल, आसिफ अली, नीरज हरविल, चेतन जोशी, मनीष दानी, भानु पलडिया आदि थे।
विज्ञापन
मक्का का उचित मूल्य दिलाने की मांग
गौलापार (नैनीताल)। मक्का की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को नहीं मिलने पर गौलापार के किसान जितेंद्र सिंह बिष्ट और सुरेश जोशी ने डीएम को ज्ञापन दिया।
जनरल-ओबीसी इंपालइज एसोसिएशन का प्रदर्शन
हल्द्वानी। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच के आदेश को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मीडिया प्रभारी शीतल साह, रमेश जोशी, भुवन जोशी, प्रशांत पंत, जगदीश बिष्ट, पीसी उपाध्याय, प्रेमचंद्र पांडे, आर बहुगुणा आदि शामिल रहे।
होटल में क्वारंटीन पीरियड खत्म करने पर भड़के उपनल कर्मी
हल्द्वानी। एसटीएच के उपनल कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर कर्मियों का होटल में क्वारंटीन समय खत्म किए जाने पर एतराज जताया है।
उपनल कर्मी नेता भगवान सिंह कैड़ा ने बताया कि पहले जो नियम था उसके हिसाब से उपनल कर्मी होटल से अस्पताल में 14 दिन नौकरी करता था। फिर सात दिन होटल में ही क्वारंटीन और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर जाता था। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने 7 दिन का क्वारंटीन पीरियड खत्म कर दिया है और 14 दिन की डयूटी होते ही कोरोना टेस्ट करवाये जाने और रिपोर्ट निगेटिव आने पर तुरन्त घर जाने का नियम बनाया है। इस दौरान दीवान सिंह गोरिया, विनोद सिंह बिष्ट, तेजा सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट, मीना गुप्ता, विजय रौतेला, भानु त्रिपाठी, मोहन सिंह, अशोक कुमार, अजय मसीह, राकेश चंद्र, सुशील मसीह, रुपेश, महेंद्र सिंह, चंचल, नेत्रपाल आदि थे।