फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stop mining near bridges, along the Kosi possession deleted

पुलों के पास रोकें खनन, कोसी किनारे हटाएं कब्जे

Mon, 17 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सोमवार को राज्य में पुलों के पास हो रहे खनन को रोकने का निर्देश जारी किया। इसी के साथ जिलाधिकारी नैनीताल को रामनगर में कोसी नदी के किनारे से अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


  वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष  रामनगर निवासी अरविंद कुमार ने जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में अरविंद कुमार ने कहा कि  रामनगर में कोसी के किनारे लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस अतिक्रमण से नदी और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने डीएम नैनीताल को कोसी नदी के किनारे से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने राज्य की अन्य नदियों के पुलों के पास हो रहे खनन पर भी रोक लगाने के निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में ही गौला नदी पर तीन पुल है। नियम यह कहते हैं कि पुल की 500 मीटर के दायरे में कोई खनन नहीं हो सकता। हकीकत यह है कि इस नियम का शायद ही कहीं पालन हो रहा है। राज्य की अन्य कई नदियों का भी यही हाल बताया जा रहा है। इसी तरह रामनगर में कोसी नदी के किनारे भी पिछले कुछ सालों में भारी निर्माण हुआ है। यहां पर पूछड़ी क्षेत्र में हुूए अतिक्रमण की जानकारी तो प्रशासन को भी है। हाईकोर्ट के इस आदेश से अब रामनगर में प्रशासन का सरदर्द भी बढ़ना तय है। नदियों के सौ मीटर के दायरे में कोई निर्माण न होने का आदेश सरकार पहले ही जारी कर चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed