फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone pelted on the car of the inspector who went to catch gambling

जुआ पकड़ने गए दरोगा की कार पर पथराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted on the car of the inspector who went to catch gambling
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में जुआ पकड़ने गए दरोगा की कार पर जुआरियों ने पथराव कर दिया, जिससे कार शीशा टूट गया। दरोगा ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मामले में तीन जुआरियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाने में तैनात दरोगा दीवान सिंह बिष्ट ने सोमवार की रात जवाहर नगर में तीन जुआरियों को पकड़ लिया था। उनके कब्जे से 14 हजार 10 रुपये बरामद हुए। वह जुआरियों को गिरफ्तार कर थाने ला रहे थे। इस दौरान अन्य जुआरियों ने दरोगा की निजी कार पर पथराव कर दिया। इससे कार की पिछली साइड का शीशा टूट गया। थाने पहुंचे आरोपियों ने अपना नाम जवाहर नगर निवासी कपिल, शिवम और अनिकेत बताया। पुलिस ने पथराव कर रहे प्रदीप नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर एक नामजद समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सट्टा पर्चियों के साथ दबोचा
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसके पास 1650 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस के अनुसार रेलवे फाटक इंदिरानगर के पास छापा मारा गया तो वहां एक युवक सट्टा लगाने के लिए लोगों को उकसाता मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की मगर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। सटोरिये ने अपना नाम सीवान निवासी इंदिरानगर बरसाती बनभूलपुरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed