फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sth neurosurgeon treating patients

Nainital News: एसटीएच में अब एक ही न्यूरोसर्जन करेंगे मरीजों का इलाज

Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sth neurosurgeon treating patients

विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी हमेशा बनी रहती है। फिलहाल यहां दो न्यूरोसर्जन हैं, लेकिन इनमें एक का नैनीताल स्थानांतरण कर दिया गया है। डीजी हेल्थ का आदेश एसटीएच पहुंच गया है।

एसटीएच पूरे कुमाऊं का रेफरल सेंटर है। सिर से जुड़ी गंभीर बीमारियों, दुर्घटना में घायल हुए लोगों के उपचार में न्यूरोसर्जन की बड़ी भूमिका होती है। न्यूरोसर्जन डॉ. अमित देवल का तबादला बीडी पांडे अस्पताल कर दिया गया। उनकी नियुक्ति डीजी हेल्थ की ओर से हुई थी जिसके तहत वह तीन दिन एसटीएच और तीन दिन बेस अस्पताल में सेवाएं देते थे। अब नए आदेश के बाद उन्हें तीन दिन एसटीएच की जगह तीन दिन बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन


इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉ. अमित देवल का स्थानांतरण का आदेश आ चुका है। फिलहाल वह अभी एसटीएच में ही काम कर रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए दो न्यूरोसर्जन होना जरूरी हैं। हालांकि किसी भी डॉक्टर का स्थानांतरण करना या रोकना मेरे हाथ में नहीं होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed