फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sth drew public drug center in

एसटीएच में नहीं खुल पाया जन औषधि केंद्र

Sun, 25 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 25 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sth drew public drug center in
मानव शरीर पर प्रतिकूल असर के मद्देनजर इन फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्स को बैन किया गया है।

अधिकारियों की लापरवाही कि चलते डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में जन औषधि केंद्र (जेनेरिक मेडिकल स्टोर) पांच माह बाद भी नहीं खुल सका है। एसटीएच प्रशासन अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र चलाने के लिए रेडक्रास सोसायटी को जगह भी उपलब्ध करा चुका है लेकिन रेडक्रास सोसायटी की बैठक न हो पाने के कारण यह योजना धरातल पर नहीं आ पा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय के परिसर में जन औषधि केंद्र (जेनेरिक मेडिकल स्टोर) खोले जाने के आदेश मई में दिए थे। शासन ने यह भी निर्देश दिए थे कि एसटीएच में चल रहे मेडिकल स्टोर के स्थान पर जन औषधि केंद्र की स्थापना फार्मास्यूटिकल विभाग, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने कहा था कि जन औषधि केंद्रों का संचालन रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से किया जाएगा। इसके एसटीएच प्रशासन को स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए। सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि शासन के निर्देश मिलने पर हमने अस्पताल परिसर में चल रहे संयोग फार्मेसी के बराबर दो कमरे रेडक्रास सोसायटी को उपलब्ध कराने के साथ ही इसकी सूचना भी भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने रेडक्रास सोसायटी से यह भी आग्रह किया था कि जन औषधि केंद्र में 24 घंटे की सुविधा रहे, इसकी व्यवस्था की जाए। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपीएस भैसोड़ा ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोले जाने में अस्पताल प्रशासन की ओर से नहीं बल्कि रेडक्रास सोसायटी की ओर से विलंब हो रहा है।

अस्पताल प्रशासन का काम जगह उपलब्ध कराना था, उसे पूरा किया जा चुका है। बता दें कि रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डीएम तथा सीएमओ उपाध्यक्ष होते हैं। सीएमओ के यहां से जन औषधि केंद्र के संबंध में फाइल सोसाइटी के अध्यक्ष कार्यालय को भेजी जा चुकी है। अब डीएम को इस संबंध में बैठक कर निर्णय लेना है।


पहले चरण में एसटीएच हल्द्वानी और बीडी पांडेय अस्पताल नैनीताल में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए फार्मेसिस्टों की नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। 11 अक्तूबर को इंटरव्यू होंगे।

- डॉ. एलएम उप्रेती, सीएमओ


बिना टेंडर के चल रहा मेडिकल स्टोर
एसटीएच में चल रहे मेडिकल स्टोर का ठेका फरवरी 2016 में समाप्त हो चुका है मगर मेडिकल स्टोर अब भी चल रहा है। इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि मेडिकल स्टोर के रिटेंडर की अनुमति के संबंध में शासन को पत्र भेजा गया था लेकिन अभी तक शासन को कोई दिशा निर्देश नहीं मिले।

रोगियों को असुविधा न हो, इसलिए मेडिकल स्टोर को बंद नहीं कराया गया है। जन औषधि केंद्र खोले जाने पर इसे बंद करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed