{"_id":"619fdeb7a03972199937fd54","slug":"sth-doctors-beaten-up-one-broke-his-hand-haldwani-news-hld445685961","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच के डॉक्टरों को पीटा, एक का हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच के डॉक्टरों को पीटा, एक का हाथ टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों को कुछ शरारती तत्वों ने पीट दिया। इसमें एक डॉक्टर का हाथ टूट गया है। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में इस मामले की तहरीर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने एसएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट से भी इसकी शिकायत की है।
कुछ लोग एक घायल व्यक्ति को लेकर बुधवार की देर रात करीब 11:30 बजे एसटीएच में पहुंचे थे। बताया जाता है कि इलाज को लेकर आए लोगों का डॉक्टरों के साथ विवाद हो गया। मामला जैसे-तैसे शांत हुआ। मरीज का प्राथमिक इलाज कराने के बाद वे लोग चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे कुछ डॉक्टर अस्पताल के गेट के पास चाय पीने गए थे। वहां वे लोग भी पहुंच गए जिनका इमरजेंसी में विवाद हुआ था। आरोप है कि उन लोगों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें कुछ लोगों के पास डंडे भी थे। कुछ देर तक दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि मारपीट में एक डॉक्टर के हाथ टूट गया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि इस मामले में पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई है। एसएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट को भी घटना से अवगत कराया गया है। यह स्थितियां ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल आर्या ने बताया कि तहरीर मिली है, अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।