फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH doctor prescribed outside injection and called to private hospital

Nainital News: एसटीएच की डॉक्टर ने बाहर का इंजेक्शन लिख निजी अस्पताल बुलाया

Thu, 08 May 2025 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 08 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
STH doctor prescribed outside injection and called to private hospital
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में चेकअप कराने गई महिला को हड्डी रोग विभाग की एक डॉक्टर ने बाहर की दवा लिख दी। यह नहीं, इंजेक्शन लगाने के लिए दोपहर बाद निजी अस्पताल भी बुला लिया।
विज्ञापन


पत्रकार भुवन जोशी के मुताबिक उनकी पत्नी भगवती देवी के घुटने में सूजन थी। वह बुधवार को एसटीएच गईं। डाॅक्टर ने पर्चे में जो दवा लिखी वह बाहर की लिख दी। उसके बाद एक इंजेक्शन लगवाने को भी कहा। बताया कि वह दो बजे के बाद मुखानी स्थित निजी अस्पताल में मिलेंगी, वह इंजेक्शन लगवा लेना। सरकार से वेतन लेने के साथ चिकित्सक को नॉन अलाउंस प्रैक्टिस का पैसा भी दिया जाता है। उसके बाद इस तरह चिकित्सक का सरकार के आदेशों का पालन न करना सवाल उठाता है। इस पर प्राचार्य डॉ. अरुण जाेशी ने कहा, संबंधित डॉक्टर को सचेत कर दिया गया है कि मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार अमान्य है। संबंधित की तरफ से लिखित शिकायत पहुंचेगी तो जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed