फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH: Corona Hospital will now be 600 beds

एसटीएच: अब 600 बेड का कोरोना अस्पताल बनेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
STH: Corona Hospital will now be 600 beds
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की क्षमता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एसटीएच में तीन सौ बेड और बढ़ाए जाएंगे। इस के बाद एसटीएच में 600 मरीजों का इलाज हो सकेगा। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल एसटीएच को पूरी तरह से कोविड-19 से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। इस समय अस्पताल में 300 बेड हैं। साथ ही यहां पर वेंटिलेटर की भी सुविधा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अनुसार अभी अस्पताल में चल रहे स्त्री और प्रसूति रोग विभाग और एसएनसीयू को महिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा, इससे अस्पताल की क्षमता और बढ़ जाएगी। अभी यहां 12 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें आठ मरीज नैनीताल और चार ऊधमसिंह नगर जिले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed