फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State tax official acquitted of bribery charges

Nainital News: रिश्वतखोरी के मामले में राज्य कर अधिकारी आरोप से बरी

Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
State tax official acquitted of bribery charges
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। दो साल पहले रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े गए राज्य कर अधिकारी उम्मेद सिंह बिष्ट को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायाधीश ने बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर पाया। मामले में जीएसटी मामलों का काम देखने वाले कर्मचारी दीपक मेहता को जांच में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में विजिलेंस को जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। विभाग की जांच में पीड़ित की शिकायत सही निकली। इसके बाद विजिलेंस ने पांच सितंबर 2023 को रिश्वत मांग रहे डाटा इंट्री ऑपरेटर दीपक को तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वाणिज्य कर विभाग के ही राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह के कहने पर रिश्वत लेना बताया था। इस पर विजिलेंस ने उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उम्मेद हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुए।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी ने कार्रवाई को गलत बताते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र सौंपा। जांच में पता चला कि उम्मेद न तो मौके पर पाए गए और न ही उनके पास रिश्वत मिली। शासन ने भी उनके खिलाफ अभियोग दर्ज करने की अनुमति नहीं दी थी। केवल दीपक की बात को आरोप तय करने के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता। इन सभी तथ्यों को देखते हुए न्यायालय ने पाया कि बिष्ट के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई पर्याप्त आधार नहीं है और उन्हें बरी किया जाता है। दीपक मेहता पर मुकदमा चलेगा। उस पर 10 नवंबर 2025 को आरोप तय किए जाएंगे। इस मामले में विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed