फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State Level Hocky in Pithauragarh

पिथौरागढ़, चंपावत और काशीपुर पहुंचे सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
State Level Hocky in Pithauragarh
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का मैच खेलने को तैयार टीमों के ख - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन पुरुष वर्ग राज्य स्तरीय सेवन ए साइड नॉकआउट हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें काशीपुर, चंपावत, पिथौरागढ़ ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में नौ टीमें शामिल रहीं। पहले दिन तीन क्वार्टर और एक प्री-क्वार्टर फाइनल खेला गया।
विज्ञापन

सोमवार को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत और विशिष्ट अतिथि पूर्व हॉकी खिलाड़ी भूपेंद्र बहादुर ने किया। पहला क्वार्टर मुकाबला काशीपुर और पिथौरागढ़ ब्लू के बीच खेला गया। इसमें प्रथम हाफ तक काशीपुर की टीम पांच गोल से आगे रही। दूसरे हाफ में काशीपुर ने छह और गोल किए। काशीपुर की ओर से चिरंजीवी और शहनवाज ने दो-दो गोल किए। काशीपुर ने 11-0 गोल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला चंपावत और हल्द्वानी के बीच खेला गया। इसमें चंपावत ने विकास जोशी, मिथलेश सिंह के दो-दो गोल की मदद से हल्द्वानी को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मैच पिथौरागढ़ रेड और कोटद्वार के बीच हुआ। इसमें पिथौरागढ़ रेड ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टर फाइनल हरिद्वार और देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ तक हरिद्वार की टीम तीन गोल से आगे रही। दूसरे हाफ में हरिद्वार ने दो गोल कर बढ़त 5-0 कर ली। हरिद्वार ने 5-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को हरिद्वार की टीम बागेश्वर के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। महेश्वर नेगी, मोहित रावत, भानुप्रकाश अग्रवाल, गोविंद सिंह लटवाल निर्णायक रहे। योगेश जोशी, वरुण बेलवाल, पंकज टम्टा, लीलावती जोशी, दिनेश चंद्र पाटनी, अशोक ठकुराठी, हरीश पंत, गौरव पंत, मनोज वर्मा, मनोज वर्मा, संजय भट्ट ऑफिशियल थे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया। निर्मल किशोर भट्ट ने संचालन किया। वहां जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ललित पंत, आरडी उप्रेती, ललित उपाध्याय, सतीश कुमार, जगत भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed