फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State agitators burnt the effigy of the government

राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
State agitators burnt the effigy of the government
रामनगर (नैनीताल)। राज्य आंदोलनकारियों पर दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में बृहस्पतिवार को राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यदि मुकदमे जल्द वापस नहीं किए गए तो सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। साथ ही सभी ने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया।
इससे पहले नगर पालिका स्थित एक रेस्टोरेंट में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार न तो शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में कोई काम कर रही है न ही शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष से गठित राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य आंदोलनकारी आठ अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे।
विज्ञापन

बैठक और प्रदर्शनकारियों में राज्य आंदोलनकारी हरिमोहन मोहन, योगेश सती, पुष्कर दुर्गापाल, अनिल खुलासा, हाफिज सईद अहमद, शेर सिंह लटवाल, नवीन नैथानी, चंद्रशेखर जोशी, फजल खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed