फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State agitator and Corona Warriors honored, 21st State Foundation Day was celebrated with simplicity in Nainital

राज्य आंदोलनकारी और कोरोना वॉरियर्स सम्मानित, नैनीताल में 21वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
State agitator and Corona Warriors honored, 21st State Foundation Day was celebrated with simplicity in Nainital
नैनीताल में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कोरोना वॉरियर चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों क - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिला मुख्यालय में सोमवार को 21वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र और बीडी पांडे अस्पताल के कोरोना वॉरियर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शैलेहॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री कौशिक ने 21वेें राज्य स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी और शहीदों को नमन किया। कहा कि साल 2025 तक उत्तराखंड देश का सबसे समृद्धशाली राज्य होगा। साथ ही सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से प्रकाशित ‘विकसित होता उत्तराखंड बातें कम काम ज्यादा’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रात: 9:30 बजे प्रभारी मंत्री कौशिक, आयुक्त अरविंद सिह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा आदि ने महात्मा गांधी और आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही जू रोड स्थित शहीद राज्य आंदोलनकारी प्रताप सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, पूर्व विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार, संतोष साह, कुंदन बिष्ट, राहुल, राजीव साह आदि मौजूद थे।

इन्हें सम्मानित किया
राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह जंतवाल, मनोज जोशी, लीला बोरा, रघुवर सिंह नेगी, लक्ष्मीनारायण लोहनी, कंचन चंदोला, हरीश भट्ट, दिनेश मेहता, शाकिर अली, चंद्रशेखर जोशी, नंदाबल्लभ, पान सिंह, ललित मोहन जोशी, महेश जोशी, इंदर नेगी, प्रकाश आर्य, मुन्नी तिवारी, आलम सिद्दीकी, नवीन और कोरोना वॉरियर्स डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. ममता पांगती, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. प्रिंयाशु श्रीवास्तव, सिस्टर शशिकला पांडे, वार्ड ब्वॉय रोहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed