फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Starting this summer, the breath of the hospital fully BD Pandey

गर्मी शुरू, बीडी पांडे अस्पताल की सांस फूली

Wed, 22 Apr 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 22 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Starting this summer, the breath of the hospital fully BD Pandey

गर्मियां शुरू होने के साथ जहां अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं बीडी पांडे अस्पताल डाक्टरों की कमी से सांस फूल गई है। आर्थोपेडिक सर्जन न होने से संबंधित मरीज परेशान हैं तो ईएमओ न होने से भी स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


औसतन 400 मरीजों की ओपीडी गर्मी के सीजन में बढ़कर 700 से 800 पहुंच गई है, लेकिन डाक्टर नहीं होने, सरकारी ड्यूटी और वीआईपी कार्यक्रमों की व्यस्तता से आम मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हाल ही में ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर पदोन्नत हुए आर्थोपेडिक सर्जन डा.संजीव प्रकाश एक दिन की ज्वाइनिंग के बाद लगभग छह माह से नदारद हैं। एक और जेडीएमओ डा. रमेश संविदा के बाद नियमित नियुक्ति होने पर भवाली चले गए हैं। ईएमओ डा. पंकज नेगी रेडियोलॉजी में पीजी कोर्स के लिए बाहर गए हैं।
विज्ञापन


डा. एमएस दुग्ताल की ड्यूटी केदारनाथ के लिए लगी है तो कुछ चिकित्सक सीएल आदि पर हैं। ऐसे में कुछ मरीज अन्यत्र जाने को विवश हैं तो अन्य को परीक्षण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इधर, वरिष्ठ फिजीशियन डा. राजेश साह ने बताया कि ईएमओ अस्पताल की अहम जरूरत है। ईएमओ की कमी से उन्हें उनके स्थान पर अन्य डाक्टर की ड्यूटी लगानी पड़ती है। इसमें संविदा या 55 वर्ष से ऊपर के डाक्टर की ड्यूटी भी नहीं लगाई जा सकती। रात में ड्यूटी वाले डाक्टर दूसरे दिन अवकाश पर रहते हैं। ऐसे में व्यवस्था संचालन में दिक्कतें होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed