फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Started selling smack to get bail for brother and father

Nainital News: भाई और पिता की जमानत के लिए बेचने लगा स्मैक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Started selling smack to get bail for brother and father
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पुलिस ने 3.14 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि युवक भाई और पिता की जमानत कराने के लिए स्मैक बेचने लगा था।
विज्ञापन


काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दशहरा की रात एसआई अरुण सिंह राणा और कांस्टेबल टीका राम रेलवे कॉलोनी नारीमन तिराहा से चेकिंग करते हुए गौला पुल की ओर जा रहे थे। शेरअली मजार स्थित वन बैरियर के पास एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर घूमने की वजह पूछी तो उसने हैड़ाखान रोड की ओर दौड़ लगा दी। पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम शोहेब निवासी वार्ड 24 गफूर बस्ती बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने उसके पास मिले थैले की तलाशी ली तो कागज की कई पुड़िया में 3.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता और भाई जेल में बंद हैं, उनकी जमानत के लिए पैसों की जरूरत थी। घर में भाई ने स्मैक रखी थी जिसे बेचकर वह जमानत के लिए पैसों का जुगाड़ करने जा रहा था और पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed