{"_id":"671c0adca82383b2b80dcb3c","slug":"stanford-university-places-two-scientists-of-stanford-university-in-americas-scientific-list-nainital-news-c-238-1-ntl1003-109273-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्टेनफोर्ड विवि अमेरिका की वैज्ञानिक सूची में कुविवि के दो वैज्ञानिकों को स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्टेनफोर्ड विवि अमेरिका की वैज्ञानिक सूची में कुविवि के दो वैज्ञानिकों को स्थान
Sat, 26 Oct 2024 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) ने अमेरिका के स्टेनफोर्ड विवि के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में कुमाऊं विवि के प्रो. संतोष कुमार भूविज्ञान और प्रो. नंद गोपाल साहू रसायन विज्ञान का नाम चयनित होने पर खुशी जताई है। सूची में जीबीपी पर्यावरण संस्थान कोसी के पूर्व निदेशक स्व. डॉ. रणबीर सिंह रावल, डॉ. आईडी भट्ट, डॉ. तरुण बेलवाल और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रो. रमोला भौतिक विज्ञान, प्रो. नरेश अग्रवाल जंतु विज्ञान और डॉ. मोहन मेहता दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी दिल्ली के नाम शामिल हैं। कूटा ने डॉ. रावल को नमन भी किया है। डॉ. रावल और डॉ. मोहन मेहता डीएसबी परिसर के एलुमनी हैं। कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉक्टर विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी चयनितों को बधाई दी है।
विज्ञापन