{"_id":"7e2144c07bf2be4b126bfd1881e59881","slug":"standards-will-be-under-teacher-deployment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के तहत होगी शिक्षकोें की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के तहत होगी शिक्षकोें की तैनाती
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सुषमा सिंह ने शनिवार को मंडलभर के जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अब विद्यालयों में विद्यार्थियों के मानकों के मुताबिक ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जिलों के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का सही-सही मिलान कर रिक्तियों की सूचना जल्द मंडलीय दफ्तर को भेजे। उन्होंने कहा कि सही सूचना नहीं देने वाले अधिकारी उसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
एडी सिंह ने कहा कि जल्द ही विभाग में एलटी स्नातक वेतनक्रम में नियुक्तियां होनी हैं इस हेतु अधिकारी सुगम व दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों का विवरण ठीक कर लें ताकि दुर्गम एवं अति दुर्गम के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से एक वर्ष पहले 1200 पदों पर विज्ञप्ति जारी करने के बाद प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन रिजल्ट घोषित किये जाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
इस बीच न्यायालय ने 90 फीसदी पर रिजल्ट घोषित किये जाने के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि अब विभाग को नियुक्तियों के लेकर तेजी से कार्य करना है।
एडी सिंह ने सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए सीईओ व बीईओ से नियमित विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाएं समय से पहुंच रही हैं या नहीं, पठन-पाठन पर ध्यान दिया जा रहा है या नहीं इस बात को अधिकारी निरीक्षण कर जायजा लें तथा उसकी रिपोर्ट मंडलीय दफ्तर को दें।
इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को भी अपने स्तर से निर्देश करने को कहा। उन्होंने कहा कि मंडल का कोई विद्यालय पेयजल, बिजली व शौचालय विहीन न रहे इसका ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर मंडलीय दफ्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। बैठक में सीईओ बीएन सिंह, रमेश चंद्र आर्या, रघुनाथ लाल आर्या, एनसी पाठक, पीएन सिंह, वाईएस चौधरी, जगमोहन रौतेला, नीरज लोहनी, संजय रौतेला आदि मौजूद थे।