फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stag parking proposed at BD Pandey Hospital, Sukhatal Petrol Pump, Barapathar

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल, सूखाताल पेट्रोल पंप, बारापत्थर में स्टैग पार्किंग प्रस्तावित

Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stag parking proposed at BD Pandey Hospital, Sukhatal Petrol Pump, Barapathar
नैनीताल। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत नयना मंदिर के सौंदर्यीकरण के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर में स्टैग पार्किंग बनाई जाएगी। लोनिवि की ओर से बीडी पांडे अस्पताल के समीप, सूखाताल पेट्रोल पंप के पास एवं बारापत्थर में मौजूदा पार्किंग स्थल पर स्टैग पार्किंग प्रस्तावित की गई है। दूसरे चरण में अवशेष धनराशि पार्किंग निर्माण में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में लगातार बढ़ रहे पर्यटन एवं वाहनों का दबाव जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। पर्यटन सीजन में मौजूदा पार्किंग कम पड़ जाती है। इधर, लोनिवि की ओर से मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पंत पार्क से नयना मंदिर तक के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। 11 करोड़ रुपये की धनराशि से कार्य किए जा रहे हैं। इधर पूर्व से ही इसमें पार्किंग भी प्रस्तावित थी। नैनीताल के भौगोलिक परिवेश को देखते हुए लोनिवि की ओर से बीडी पांडे अस्पताल, सूखाताल पेट्रोल पंप, बारापत्थर में मौजूदा पार्किंग स्थल पर स्टैग पार्किंग प्रस्तावित की गई है। सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि मंदिर मिशन का कार्य पूरा होने के बाद अवशेष धनराशि को स्टैग पार्किंग में खर्च किया जाना है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed