फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   staaf ko do maah se nahin mila vetan

Nainital News: रोडवेजकर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
staaf ko do maah se nahin mila vetan
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के स्थायी कर्मचारियों को अक्तूबर और नवंबर से वेतन नहीं मिला है जबकि संविदा और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को केवल एक ही महीने की ही तनख्वाह मिल सकी है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्हें कर्ज लेकर राशन लेना पड़ रहा है। कई कर्मचारी बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं भर पाए हैं।बता दें कि प्रदेश में करीब 22 सौ से अधिक कर्मी नियमित और 39 सौ संविदा विशेष श्रेणी के कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

---
विभाग दिन-रात कर्मचारियों से सेवा तो ले रहा है लेकिन समय से वेतन नहीं दे पा रहा है। सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा के चलते कर्मी अपने वेतन की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकते हैं। - कमल पपनै, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन

सीजन के समय में विभाग की अच्छी इनकम हो रही है। इसके बाद भी समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। जेब में एक भी रुपये नहीं है। ऐसे में घर चलाने के लिए मजबूरी में रिश्तेदारों से कर्ज लेना पड़ रहा है। - नवनीत कपिल क्षेत्रीय संगठन मंत्री, रोडवेज कर्मचारी मजदूर संघ
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन रात मेहनत करने के बाद भी आधी सैलरी मिल रही है। बड़ा परिवार होने के कारण घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को समय से पूरी सैलरी देनी चाहिए। ताकि परिवार को चलाने में परेशानी न हो। - जीवन आर्या शाखा मंत्री, एसटीएससी श्रमिक संघ

दो महीने से वेतन नहीं मिला हैं जिसके चलते बच्चों के स्कूल की तक फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। बैठकों विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। अभी तक सैलरी नहीं का काई पता नहीं हैं। - इकबाल अहमद, रोडवेज कर्मचारी यूनियन


----
अगस्त सितंबर में निगम को करीब 29 करोड़ का नुकसान हुआ था। इसका बिल सरकार को भेजा गया हैं। जल्द ही सभी कर्मियों को वेतन मिल जायेगा। - क्रान्ति सिंह, महाप्रबंधक संचालन देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed