{"_id":"57e5760d4f1c1bc32ca824de","slug":"st-mary-s-won-in-basketball","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 14 बास्केटबॉल में सेंट मैरीज जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 14 बास्केटबॉल में सेंट मैरीज जीता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। छठी अमर ढिल्लन मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से यहां आल सेंट्स कॉलेज में शुरू हो गई है। शुभारंभ पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने किया। प्रतियोगिता के पहले चरण में अंडर 14 में सेंट मैरीज कान्वेंट नैनीताल ने अशोका हॉल ए मछखाली को 13-10 से हराया। दूसरे चरण में अंडर 19 में ऑल सेंट्स ब्लू ने अशोका हॉल बी को 42-01 से हराया। तीसरे चरण में ऑल सेंट्स व्हाइट ने मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर को 22-18 से हराया।
विज्ञापन
पहले दिन के मुकाबले में अशोक हाल मछखाली की जसमीत कौर और खुशी गांधी ने 5-5 अंक, सेंट मैरीज की तान्या ने 8, अनीसा सक्सेना ने 4, ऑल सेंट्स की सिमरन ढिल्लन ने 20, पलक संधू ने 10, अशोका हॉल की जसमीत ने 1, आल सेंट्स व्हाइट के जे. सिंह ने 10, वी. जोशी ने 6, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की साक्षी जलाल और मानवी गगनेजा ने 6-6 अंक अर्जित किए। इस दौरान प्रधानाचार्य पीटर इमैनुअल, सिस्टर सीमा सिंह, सुषमा रावत, अनुपमा साह, मारुति साह, राहुल थामस आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन