फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   St. Lawrence and Gurukul School won the basketball tournament

Nainital News: सेंट लॉरेंस और गुरुकुल स्कूल ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट

Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
St. Lawrence and Gurukul School won the basketball tournament
13एचएलडी02पी- सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का पुरस्का
हल्द्वानी। सेंट लॉरेंस स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गर्ल्स कैटेगरी में सेंट लॉरेंस स्कूल ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में सेंट लॉरेंस ने सेंट थेरेसा स्कूल को 14-8 के स्कोर से हराया। बॉयज़ कैटेगरी में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल की टीम को 23-18 के रोमांचक स्कोर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। शनिवार को समापन के दिन 13 रोमांचक मैच खेले गए।
विज्ञापन


बालक वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल के लाखन सिंह नगरकोटी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सेंट लॉरेंस स्कूल के पवन सिंह गढ़िया बेस्ट शूटर, गुरुकुल इंटरनेशनल के दीपेश को इमर्जिंग खिलाड़ी का खिताब मिला। बालिका वर्ग में सेंट थेरेसा की खुशी जोशी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सेंट लॉरेंस स्कूल की दृष्ना बिष्ट को बेस्ट शूटर और हिमानी दरम्वाल को इमर्जिंग खिलाड़ी का खिताब मिला। मुख्य अतिथि पावरलिफ्टर मुकेश पाल, प्रधानाचार्य गुरुकुल स्कूल जेपी सिंह, निदेशक मनीष नैनवाल और प्रधानाचार्य शिवालिक स्कूल पीएस अधिकारी, कात्यायन रौतेला, इंपीरियम स्कूल की प्रधानाचार्य राधा ऐठानी, भव्य भंडारी, हर्षल जोशी आदि रहे। यहां पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, महासचिव मणिपुष्पक जोशी, उप सचिव सौरभ पाठक, प्रवींद्र कुमार रौतेला, सेंट लॉरेंस स्कूल के चेयरमैन अनिल जोशी, निदेशक सुनील जोशी, प्रधानाचार्य अनिता जोशी, उप प्रधानाचार्य अंजू पाठक, समन्वयक संजय सुयाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed