{"_id":"6ad83f06c1e8a331cc0d7297","slug":"road-accident-five-passengers-injured-as-haldwani-dehradun-roadways-bus-meets-with-accident-near-dhmola-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: देर रात हादसा, धमोला के पास हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: देर रात हादसा, धमोला के पास हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री घायल
Wed, 21 Oct 2026 09:56 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी।
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:56 AM IST
सार
उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में मंगलवार देर रात हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 23 यात्री सवार बताए गए हैं। दुर्घटना में दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच यात्री घायल हुए, जिन्हें सीएचसी कालाढूंगी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मंगलवार देर रात धमोला से आगे मैदान के पास हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर 2026 की रात करीब 9:35 बजे राहगीरों ने बस दुर्घटना की सूचना दी। बस में कुल 23 यात्री सवार बताए गए हैं। घायलों में प्रदीप चंद भट्ट (34) निवासी बेरिंग पाखू, भूपेंद्र सिंह मेहता (22) निवासी ओकरा मुनस्यारी, नेहा (24) निवासी मोती नगर, बाकोलिया, जगदंबा कॉलोनी हल्द्वानी, अंकित भट्ट (28) निवासी डूंगाखोला, अल्मोड़ा और सूरज चंद्र आर्य (27) निवासी रामवर्धन, बनरजुड़ा, बेल पोखरा, कालाढूंगी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, बस चालक शेर सिंह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। घायलों को प्राथमिक उपचार मिल चुका है और उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।