फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP Prahlad Narayan Meena changed the work area of many police station in-charges in haldwani nainital

एक्शन में एसएसपी: मल्लीताल के इंस्पेक्टर को हटाया, खाली चौकियों पर प्रभारी तैनात; पढ़ें किसे-कहां मिली तैनाती

Fri, 07 Feb 2025 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Feb 2025 12:29 PM IST
सार

एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया इसके अलावा चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती दी गई है। पिछले दिनों मादक पदार्थ के तस्करों पर कार्रवाई में ढिलाई के कारण कई चौकी प्रभारी हटा दिए गए थे, तब से कुछ चौकियां खाली थीं।

विज्ञापन
SSP Prahlad Narayan Meena changed the work area of many police station in-charges in haldwani nainital
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बृहस्पतिवार देर रात कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। इसके अलावा चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती दी गई है। पिछले दिनों मादक पदार्थ के तस्करों पर कार्रवाई में ढिलाई के कारण कई चौकी प्रभारी हटा दि ए गए थे, तब से कुछ चौकियां खाली थीं।

एसएसपी ने बताया कि मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मलिक को प्रभारी निरीक्षक भवाली के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार साइबर सेल के प्रभारी हेमचंद्र पंत को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल बनाया गया है। एसआई मनोज सिंह नयाल को एसएसआई द्वितीय थाना रामनगर से प्रभारी चौकी मंडी, एसआई प्रेम राम विश्वकर्मा को एसएसआई भवाली से एसएसआई द्वितीय थाना रामनगर, एसआई अनिल कुमार को प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव बनाया गया है। गौरव जोशी को प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ से थाना हल्द्वानी, शंकर नयाल को थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी हल्दुचौड़, जगदीप सिंह नेगी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी टीपीनगर बनाया गया है।

विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह मेहता को प्रभारी चौकी मंगोली से प्रभारी चौकी मेडिकल, विजय कुमार को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी मंगोली, मो. आसिफ खान को थाना भवाली से एसएसआई थाना भवाली, रमेश चंद्र पंत को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी ओखलकांडा, सुशील चंद्र जोशी को पुलिस लाइन से थाना बनभूलपुरा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र चंद थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी आरटीओ, अविनाश मौर्य प्रभारी चौकी ज्योलिकोट से प्रभारी चौकी आम्रपाली, श्याम सिंह बोरा पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी ज्योलिकोट, सादिक हुसैन थाना भवाली से थाना रामनगर, कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हैड़ाखान से प्रभारी चौकी हीरानगर, देवेंद्र राणा पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी हैड़ाखान, नीरज चौहान थाना रामनगर से थाना बनभूलपुरा स्थानांतरित किए गए हैं।

जगवीर सिंह पुलिस लाईन से थाना बनभूलपुरा, बलवीर सिंह राणा प्रभारी चौकी कुंवरपुर से प्रभारी चौकी हाइकोर्ट, महिला एसआई रेनू सिंह को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, बबीता को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, सिमरन को थाना भीमताल से थाना हल्द्वानी, निधि शर्मा थाना बनभूलपुरा से थाना कालाढूंगी भेजा गया है। इसी प्रकार अपर एसआई विजय सिंह राणा पुलिस लाईन से थाना चोरगलिया, आशा शर्मा पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed