{"_id":"5e73dbee8ebc3e6feb3e8a97","slug":"ssc-examination-amid-fears-of-corona-infection-haldwani-news-hld3778456163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच हुई एसएससी की भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच हुई एसएससी की भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को लेकर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही देश भर में सभी दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के बावजूद बृहस्पतिवार को यहां शहर के चार सेंटरों पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षा कराई गई।
भर्ती परीक्षा में कुमाऊं भर के 996 अभ्यर्थियों ने कोरोना वायरस के खौफ के बीच परीक्षा दी। इधर, शाम को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा को अगले आदेशों तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। आयोग के स्तर से यह निर्णय लेने में देरी किए जाने को लेकर प्रशासन भी पशोपेश में रहा।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए हल्द्वानी शहर में आईओएन डिजिटल जोन तीनपानी और जीना भवन छड़ायल के अलावा नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो सेंटर बनाए गए थे। यह भर्ती परीक्षा 17 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलनी थीं।
विज्ञापन
इधर, देश में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने पर इसकी रोकथाम के लिए बुधवार देर रात सीबीएसई ने 10 वीं एवं 12 वीं की चल रहीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए, इसके साथ ही दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी देश भर में स्थगित करने का फैसला किया गया लेकिन एसएससी की बृहस्पतिवार को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया।
बृहस्पतिवार को शहर के चारों सेंटरों पर तीन पारियों में आनलाइन परीक्षा हुई। इस भर्ती परीक्षा में कुल 2471 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 996 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें कुमाऊं के चंपावत के टनकपुर, लोहाघाट, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के बाजपुर, खटीमा, काशीपुर, रुद्रपुर समेत विभिन्न स्थानों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। परीक्षा कराने के लिए कर्मचारी चयन आयोग के प्रतिनिधि आए थे जिन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।