फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spring festival opening today will yield a cultural procession

बसंतोत्सव का आगाज, आज निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस

Thu, 11 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 11 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव की ओर से आयोजित बसंतोत्सव बुधवार को ऐपण प्रतियोगिता के साथ शुरू हो गया। इस दौरान महिलाओं ने आकर्षक ऐपण बनाकर जहां पहाड़ की संस्कृति का परिचय दिया। वहीं विलुप्त हो रही कला को मंच पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष कमल बेलवाल ने बताया सुबह 11 बजे स्कूली बच्चों के लिये सामान्य ज्ञान चित्रकला प्रतियोगिता हुई। उसके बाद महिलाओं के लिए ऐपण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


 बताया 11 फरवरी को सांस्कृतिक जुलूस और झांकी प्रतियोगिता, 12 फरवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिता, 13 फरवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये, तृतीय  को 11 हजार रुपये के अलावा सांस्कृतिक जुलूस के प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार, तृतीय को दो हजार रुपये दिये जाएंगे।


साथ ही क्षेत्रीय झांकी, ऐंपण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरूस्कृत किया  जाएगा। पर्व की तैयारियों के लिये गिरीश चंद्र मठपाल, चंदन कोटनाल, हरिमोहन सिंह लटवाल, दिनेश चंद्र सत्यवली, प्रकाश चंद्र पांडे, नीरज जोशी, भारत सिंह नेगी, बालम सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed