नाटकों से दिया लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी गीतों ने जहां दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नीति माणा शैली पर आधारित नाटकों ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ आस्थान ग्रुप के एमडी राजीव अग्रवाल, सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष पुष्कर दुर्गापाल ने किया।
प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव में आयोजित कार्यक्रम में रामनगर सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारो ने भाना गंगनाथ की प्रस्तुति दी। नाटक का निर्देशक किशोर पाठक ने किया। बामणी की भूमिका ललिता शाह, गंगनाथ की भास्कर कुमार द्वारा निभाई गई।
प्रयोगांक नैनीताल के कलाकारों ने उमेश कांडपाल व मुकेश धस्माना के निर्देशन में भोलानाथ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें देवभूमि उत्तराखंड में प्राचीन काल से आज तक के जनमानस में लोकदेवी देवताओं की मान्यताओं को दर्शाया गया। ज्ञान की भूमिका रोहित वर्मा और भोलानाथ की भूमिका संतोख बिष्ट ने निभाई।
विहान सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा ने देवेंद्र भट्ट के निर्देशन मे भाना गंगनाथ नाटक का मंचन किया। हिम मयूर सामाजिक वानिकी लोक कला मंच उत्तरकाशी के कलाकारो ने त्रेपन सिंह पंवार के निर्देशन मे पंचमी ऐगी फागुण लैगी पर नाटक का मंचन करते हुये दिखाया कि बसंत पंचमी आते ही घर और गांवो में उल्लास छा जाता है।
जय गंगा सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा जागर गाथा मां संजा भवानी अवतार तथा नंद ज्योत उत्तराखंडी कला संगम रामनगर के कलाकारों ने हरूहित कुमाऊंनी कहानी का मंचन किया। इसके अलावा युवा अंगवाल ग्रुप देहरादून, रामनगर सांस्कृतिक कला मंच, अल्मोड़ा विहान ग्रुप, उत्तरकाशी सामाजिक वानिकी ग्रुप, रामनगर नंद ज्योत ग्रुपों ने नृत्यों का मंचन किया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष कमल बेलवाल, सचिव गिरिश मठपाल, भारत नेगी, हरिमोहन लटवाल, दीपक डंगवाल, सुमित लोहनी, दिनेश सत्यवली, चंदन कोटवाल, भावना भट्ट, रेवती सुंदरियाल, सोनी जोशी, मानवेंद्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी, शमशेर बिष्ट, विकास डंगवाल, संजय डंगवाल, अनुज मिश्रा, देवेंद्र सिंह रावत, बालादत्त मठपाल, सुंदर बिष्ट, चंद्रशेखर पपनै, नरेंद्र शर्मा, कमल तिवारी, गणेश पंत आदि थे।
वसंतोत्सव के पहले दिन हुई ऐंपण, चित्रकला, सामान्य ज्ञान के विजेताओं के नाम शुक्रवार को घोषित किए गए। ऐंपण में मनीषा जोशी प्रथम, विमला जोशी द्वितीय, नीमा मठपाल तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रश्मि रौतेला प्रथम, जय विजय द्वितीय, सोनिया तृतीय रहीं।
जूनियर वर्ग में अंकुश कुमार प्रथम, दिव्यांशु कोहली द्वितीय, वेदांत तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रचित ध्यानी प्रथम, संदीप जोशी द्वितीय, दीपक तृतीय तथा जूनियर वर्ग में विक्रम खाती प्रथम, लक्ष्मी रावत द्वितीय, नीशु तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्यममंत्री हरीश रावत शनिवार को वसंतोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। एसडीएम सीएस मर्तोलिया ने बताया मुख्यमंत्री पौड़ी से शनिवार को दोपहर 1:20 बजे राजकीय महाविद्यालय रामनगर हैलीपेड पर पहुंचेंगे। उसके बाद कार से समारोह स्थल जाएंगे।
मुख्यमंत्री 2:40 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हैलीपेड ऊधमसिंह नगर के लिये प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने समिति के पदाधिकारियों से व्यवस्था को लेकर चर्चा की। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर भाजपाइयों ने सीएम को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की नियुक्ति करने, ब्लड बैंक चालू करने, कोसी नदी पर बन रहे पुल निर्माण को जल्द पूरा करने, कोसी नदी पर तटबंध बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।